अखिलेश का झूठा निकला आरोप, फ्यूल लेने के लिये रोका गया था हेलीकॉप्टर

नई दिल्ली. यूपी विधानसभा चुनावों की तैयारी जोरों पर चल रही है। ऐसे में ज्यादातर नेता पश्चिमी उत्तरप्रदेश का दौरा कर रहे है। क्योंकि वहां शुरूआती चरण में चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने शुक्रवार को भाजपा की सरकार पर हेलीकॉप्टर में देरी के आरोप लगाये है।
आपको बता दें कि अखिलेश को मुजफ्फनगर में पत्रकारवार्ता में पहुंचना था लेकिन दोपहर 2 बजकर 34 मिनट पर उन्होंने ट्वीट किया और आरोप लगाया कि दिल्ली एयरपोर्ट पर उन्हें रोक कर रखा गया हैं। हेलीकॉप्टर को उड़ने की इजाजत नहीं दी जा रही है।
इसलिये रूका था हेलीकॉप्टर
ऐसे में एक सरकारी सूत्र के अनुसार अखिलेश यादव की फ््लाइट को देर करने के लिये आरोपी पूरी तरह से गलत है। सूत्र ने बताया कि कॉमर्शियल फ्लाइट को उड़ान मे ंहमेशा प्राथमिकता दी जाती है। अखिलेश का हेलीकॉप्टर ट्रेफिक कंजेशन और रीफ्यूलिंग की वजह से रूका हुआ थां।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *