प्रशासन से डरने वाले नहीं, छात्रों के हितों को लेकर अंत तक लड़ेंगे-शिवराजसिंह यादव

ग्वालियर. जीवाजी विश्वविद्यालय में कलेक्टर की दखंलदाजी, कुलपति को हटाने और धारा 50 लगाकर कलेक्टर को विश्वविद्यालय की जिम्मेदारी सौंपने की मांग को लेकर जीवाजी विश्वविद्यालय के मुख्यद्वार पर एनएसयूआई और विधायक एवं जिलाध्यक्ष डॉ. देवेन्द्र शर्मा की मौजूदगी में प्रदेश उपाध्यक्ष शिवराज यादव ने शांतिपूर्ण तरीके से 1 घंटे का सांकेतिक रूप से धरना दिया इस मौके पर छात्र नेता शिवराज यादव ने कहा कि बिना डरे छात्रों के हितों को लेकर लड़ाई लड़ते रहेंगे।
पुलिस को डर था कि छात्र कहीं अन्दर न घुस जाये इस बात से परेशान पुलिस अधिकारियों ने एनएसयूआई छात्रों को रोकने के लिये जीवाजी विश्वविद्यालय के मुख्यद्वार टीआई थाना विश्वविद्यालय के साथ भारी संख्या में भारी पुलिस बल तैनात किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *