शराब पीकर गाड़ी चलाने वाले की खैर नहीं, सुप्रीम कोर्ट ने सुनाया फैसला

नई दिल्ली. शराब के नशे में गाड़ी ड्राइव करने के लिये सेवा से बर्खास्त किये गये ड्रायवर के प्रति नरमी दिखाने से इंकार करते हुए, सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि सिर्फ इसलिये कि कोई बड़ी दुर्घटना नहीं घटी, ऐसे मामले में यह नरमी दिखाने का आधार नहीं हो सकता है।
कर्मचारी की बर्खास्तगी का आदेश
खण्डपीठ ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ एक कर्मचारी द्वारा दायर एक सिविल अपील में यह टिप्पणी की, दरअसल, अनुशासनात्मक प्राधिकरण द्वारा कर्मचारी की बर्खास्तगी का आदेश दिया गया था। इसके खिलाफ उसने इलाहाबाद उच्च न्यायालय में याचिका द्वायर की। हाईकोर्ट ने प्राधिकरण के फैसले को रद्द करने से मना कर दिया था।
सरकारी कर्मचारी से हुई यह गलती
कर्मचारी बृजेशचन्द्र द्विवेदी (अब मृतक) उत्तरप्रदेश के फतेहपुर में 12वीं बटालियन पीएसी में तैनात ड्राइवर था। ज बवह कुम्भ मेला ड्यूटी पर फतेहपुर स इलाहाबाद जा रहे पीएससी कर्मियों को ले जा रहे ट्रक को चला रहा था। तभी जीप से उनकी गाड़ी की टक्कर हो गयी। कर्मचारी पर शराब के नशे में गाड़ी चलाते समय दुर्घटना का वजह बनने का आरोप लगाया गया था।

शराब पीकर गाड़ी चलाना गंभीर अपराध

न्यायमूर्ति एमआर शाह और न्यायमूर्ति बीवी. नागरत्न की पीठ ने याचिका पर सुनवाई करते हुए कहा, यह सौभाग्य की बात है कि दुर्घटना एक घातक दुर्घटना नहीं थी । यह एक घातक दुर्घटना हो सकती थी । कोर्ट ने कहा कि शराब पीकर गाड़ी चलाना और दूसरों की जिंदगी से खेलना बेहद गंभीर कदाचार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *