Latestराज्यराष्ट्रीय

गणतंत्र दिवस पर दिल्ली की किलेबंदी, जमीन से आसमान तक करीब 50 हजार सुरक्षाबल मुस्तैद

नई दिल्ली. देश आज अपना 73वां गणतंत्र दिवस मना रहा है और अब कुछ ही घंटो में राजपथ पर परेड की शुरूआत होगी। इस अवसर पर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था एकदम टाइट कर दी गई है। राष्ट्रीय राजधानी की सुरक्षा के लिए दिल्ली पुलिस, पैरा मिलिट्री, एनएसजी, एसपीजी व सेना के कमांडो के अलावा सभी केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियां के जवानों को तैनात कर दिया गया है। कोई परिंदा भी पर न मार सके इसके लिए 27 हजार से अधिक सुरक्षाबलों की तैनाती की गई है। केंद्र शासित प्रदेश में आतंक रोधी व्यवस्था को और मजबूत कर दिया गया है। गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम में शामिल होने वाले लोगों के लिए भी दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा के हाईटेक इंतजाम कर रखा है। यहां तक इस कार्यक्रम में आने वालों के लिए हॉटस्पॉट्स पर स्पेशल फेशियल रिकॉग्निशन सिस्टम तक स्थापित किया गया है।

जमीन से आसमान तक सुरक्षाबलों का पहरा
दिल्ली पुलिस ने बताया कि गणतंत्र दिवस परेड देखने आने वाले लोगों पर कड़ी नजर रखने के लिए राजपथ और उसके आसपास सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए है। दिल्ली पुलिस ने गणतंत्र दिवस की तैयारियों को लेकर कहा किसी भी आतंकी संदिग्ध या अपराधी की तुरंत पहचान करने के लिए फेशियल रिकॉग्निशन सिस्टम लगाया गया है। सिस्टम में 50000 संदिग्ध अपराधियों का डेटाबेस है। गणतंत्र दिवस समारोह के लिए दिल्ली की सीमाएं सील कर दी गई हैं और जमीन से आसमान तक सुरक्षा बलों का पहरा एकदम टाइट कर दिया गया है। पुलिस ने आतंकियों के पोस्टर तक चिपका दिए हैं और एंटीड्रोन सिस्टेम भी तैनात किए हैं।

सभी जिले की पुलिस व PCR को अलर्ट मोड पर
मुख्य आयोजन स्थल राजपथ सहित राष्ट्रपति भवन, इंडिया गेट के अलावा लाल किला तक सुरक्षा के लिए अलग-अलग घेरा बनाया गया है। दिल्ली पुलिस के अनुसार जिप्सियों पर अत्याधुनिक हथियारों से लैस कमांडो अलग-अलग क्षेत्रों में लगातार गश्त कर रहे हैं। इसके साथ ही सभी जिले की पुलिस व PCR को अलर्ट कर दिया गया है।

50 हजार पुलिसकर्मी व पैरा मिलिट्री सड़कों पर मुस्तैद
गणतंत्र दिवस के अवसर पर राजपथ से लेकर लालकिला तक को अलग-अलग जोनों में बांटकर सुरक्षा केसख्त इंतजाम किए गए हैं। पूरी दिल्ली में 50 हजार पुलिसकर्मी व पैरा मिलिट्री सड़कों पर मुस्तैद रहकर सुरक्षा व्यवस्था में जुटे हुए हैं। केवल नई दिल्ली में 28 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं।

लगाए गए स्पेशल फेशियल रिकॉग्निशन सिस्टम
दिल्ली पुलिस के अनुसार, “गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में परेड देखने आने वाले लोगों के लिए 6 एंट्री प्वाइंट और 16 ब्रिज पर 30 स्पेशल फेशियल रिकॉग्निशन सिस्टम लगाए गए हैं। जब भी कोई संदिग्ध व्यक्ति इन जगहों से प्रवेश करेगा तो सिस्टम पर लाल बत्ती जलने लगेगी।”

500 से अधिक CCTV कैमरों से राजपथ पर नजर
इसके अलावा तीन कंट्रोल रूम 500 से अधिक CCTV कैमरों से राजपथ पर नजर रखी जा रही है। गणतंत्र दिवस परेड से पहले ही केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) कंपनियों समेत करीब 30,000 जवानों को तैनात किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al jojobet jojobet giriş instagram unban service instagram unban service matbet matbet pashagaming betsat