पाक की वेबसाइट ‘‘आईमिंट’’ पर ग्वालियर एयरबेस की फोटो अपलोड, जांच शुरू

ग्वालियर. पाकिस्तान की पाक आईमिंट नामक वेबसाइट पर ग्वालियर के महाराजपुरा एयरफोर्स स्टेशन की फोटो अपलोड हो गए है। वेबसाइट पर इन फोटो को चिन्हित कर जूम कर प्रदर्शित किया गया है। एयरफोर्स सहित मिलिट्री इंटेलिजेंस ने इन फोटो के एंगल को लेकर जांच शुरू कर दी है। यह फोटो एयरफोर्स स्टेशन के आसपास किसी पहाड़ी या भवन से ड्रोन उड़ाकर लिए गए या फिर किसी गूगल मैप या सैटेलाइट से ऐसी तस्वीरें आई इस बात की जानकारी के लिए इंटेलिजेंस ने एक्पर्ट के अलावा इलाके में मुखबिर भी तैनात कर दिए है। यह पहला मौका नहीं है पाक इससे पहले भी इस तरह की हरकतें करता चला आ रहा है।
मिराज 2000 सुखोई व मिग विमान की जानकारी भी दी
वेबसाइट में महाराजपुरा एयरफोर्स स्टेशन पर मिराज 2000 सुखोई व मिग विमान को रखे जाने की जानकारी भी दी गई है। एयरफोर्स इंटेलिजेंस को पाकिस्तान की वेबसाइट पर प्रदर्शित इस पेज की जानकारी एक सप्ताह पहले मिली थी तब से इंटेलिजेंस के अफसर मामले की तह तक पहुंचने की कोशिश में जुटे है। इसके तहत मिलिट्री इंटेलिजेंस सहित पुलिस की खुफिया एजेंसी इलाके के मुखबिर से भी जानकारी एकत्र कर रही है। आपको बता दें कि ग्वालियर एयरफोर्स स्टेशन की जासूसी करते हुए पूर्व में 2 लोग पकड़े जा चुके है। इनमें से एक पाकिस्तानी नागरिक था। इस पाकिस्तानी जासूस की हाल में ग्वालियर सेंट्रल जेल में सजा पूरी हुई है और उसकी रिहाई की तैयारी की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *