कांग्रेस के स्टार प्रचारक RPN सिंह को सिंधिया ने भाजपा जॉइन कराई

नई दिल्ली. यूपी के कद्दावर नेता आरपीएन सिंह मंगलवार को भाजपा में शामिल हो गए। उन्हें केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भाजपा की शपथ दिलाई। उन्होंने आज सुबह कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को पत्र लिखकर पार्टी से इस्तीफा दिया था। ऐसा कहा जा रहा है कि वे सपा के स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ कुशीनगर की पडरौना विधानसभा सीट से चुनाव लड़ सकते हैं।

इससे पहले उन्होंने ट्वीट करके कहा कि यह मेरे लिए एक नई शुरुआत है। मैं माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जेपी नड्‌डा जी और माननीय गृह मंत्री श्री अमित शाह जी के दूरदर्शी नेतृत्व और मार्गदर्शन में राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान देने के लिए तत्पर हूं।

कांग्रेस अब पहले जैसी नहीं, देर से आया पर दुरुस्त आया
आरपीएन सिंह ने कहा, 32 सालों तक मैंने एक पार्टी में रहा ईमानदारी से, लगन से मेहनत की लेकिन जिस पार्टी में इतने साल रहा, अब वो पार्टी रह नहीं गई। न वो सोच रह गई जहां मैंने शुरुआत की थी। देर से सही पर दुरुस्त आया हूं। अगर देश में राष्ट्र निर्माण करना है और देश को आगे बढ़ाना है तो मैं एक छोटे कार्यकर्ता की हैसियत से हमारा प्रधानमंत्री मोदी के सपनों को पूरा करने के लिए जो भी प्रयास होगा, अवश्य करूंगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *