Latestराज्यराष्ट्रीय

ग्वालियर में 26 जनवरी से तीन दिन पहले हाइअलर्ट

ग्वालियर. गणतंत्र दिवस से तीन दिन पहले शहर में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। बम विस्फोटक पदार्थों का पता लगाने में एक्सपर्ट डॉग के साथ बम निरोधक दस्ते ने रविवार को महाराज बाड़ा, रेलवे स्टेशन व बस स्टैंड पर पड़ताल की। निरीक्षण के दौरान दस्ते को कुछ नहीं मिला है। एसएसपी अमित सांघी के निर्देश पर शहर के प्रवेश मार्गों की निगरानी के साथ शहर में वाहन चेकिंग बढ़ा दी गई है। पुलिस ने रात्रि गश्त में वृद्धि की है इसके अलावा संवेदनशील स्थानों पर नजर रखी जा रही है।

बीडीएस टीम ने मोर्चा संभाला
बीडीएस प्रभारी निरीक्षक अजय पाराशर के नेतृत्व में टीम सबसे पहले महाराज बाड़े पर पहुंची। दस्ते के साथ मौजूद डॉग ने फुटपाथी दुकानों का सामान सूंघकर विस्फोट सामग्री का पता लगाने का प्रयास किया। इसके अलावा पार्किंग में खड़े वाहनों को चेक किया। उसके बाद यह टीम स्टेशन पहुंची। टीम ने पार्सल आफिस के साथ यात्रियों के सूटकेस व बैग उपकरणों के माध्यम से चेक किए।

वाहनों को रोककर काली फिल्म भी उतरवाई
पुलिस ने चेकिंग के दौरान फोर व्हीलर वाहनों को रोककर फिजिकल चेकिंग की।जिन वाहनों के कांच पर काली फिल्म चढ़ी थी, उन्हें उतारकर जुर्माना वसूल किया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al superbetin pashagaming jojobet jojobet giriş instagram unban service instagram unban service matbet matbet