पाकिस्तान रिपब्लिक डे से पहले जम्मू कश्मीर में आतंकी हमला करवाने की बड़ी साजिश रच रहा

नई दिल्ली. इंटेलिजेंस रिपोर्ट से पता चला है कि पाकिस्तान रिपब्लिक डे से पहले जम्मू कश्मीर मे आतंकी हमला करवाने की बड़ी साजिश रच रहा है। खुफिया एजेंसियों के अलर्ट के अनुसार आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के लॉचिंग कमांडर समेत 7 आतंकी जम्मू कश्मीर में घुसपैठ की फिराक में है। आतंकी संगठन अल बदर के भी 5 आतंकी पीओके से घुसपैठ को तैयार है।

खुफिया एजेंसियों ने जारी किया इनपुट
खुफिया एजेंसियों ने आतंकी हमले को लेकर 19 जनवरी को 2 अलग अलग इनपुट शेयर किए हैं। एजेंसी के एक इनपुट के मुताबिक अल बदर के 5 आतंकियों को PoK में Datote के Nikyal इलाके में गाइड के साथ देखा गया है। ये आतंकी भारत में तारकुंडी (Tarkundi) या कंगागली (Kangagali) इलाके से कश्मीर में दाखिल होकर हमला करने की फिराक में हैं।

PoK से कश्मीर में कर सकते हैं घुसपैठ
वहीं दूसरे इनपुट के मुताबिक लश्कर-ए- तैयबा (Lashkar-e-Taiba) के 7 आतंकी भी भारत में हमला करने की फिराक में हैं। इनमें लश्कर का लांचिंग कमांडर भी शामिल है। ये आतंकी PoK के कालू दा ढेरी (Kalu-de-Dheri) इलाके में कैंप कर रहे हैं। आशंका जताई गई है कि ये आतंकी PoK से कश्मीर के किनारी (Kinari) इलाके में घुसपैठ कर बड़ा हमला कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *