इस तरह बर्ताव करना महंगा पड़ेगा शिवराज-दिग्विजय सिंह
भोपाल. टेम और सुठालिया परियोजना के अंतर्गत बन रहे बांध की वजह डूब क्षेत्र में आने वाले किसानों के साथ पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने सीएम शिवराज सिंह चौहान से मिलने का समय मांगा तो शुक्रवार की दोपहर 11.15 बजे मिलना तय हुआ था। इसके बाद सीएम शिवराजसिंह चौहान ने मिलने से मना करने पर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह एक भड़क गये और बोले कि मप्र के मुख्यमंत्री जी के पास मप्र के डूब में आने वाले किसानों से मिलने का समय नहीं है। उनके पास पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान में राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह से मिलने का समय नहीं है। डेढ़ महीने से इंतजार करने के बाद उनके ऑफिस ने मुझे कल 21 जनवरी 2022 को दोपहर 11.15 बजे उनके निवास पर मिलने का समय दिया और आज मुझे बताया कि वह मुझसे नहीं मिलेंगे। व्यस्त है।
अब मैं तो उनके घर के सामने धरना पर कल सुबह 11.15 बजे बैठूंगा, नहीं मिलेंगे, तो मुझे ऐतराज नहीं, मैं वहीं बैठूंगा, गिरफ्तार कर लीजिये लेकिन जिस तरह का बर्ताव आपको महंगा पड़ेगा बताये दे रहा हूं शिवराज सिंह जी।
दिग्विजय के भाई ने किया शराब नीति का समर्थन
एक तरफ दिग्विजय सिंह सरकार के कदम पर सवाल उठा रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ उनके छोटे भाई लक्ष्मण सिंह ने इसका समर्थन किया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि मध्यप्रदेश में नई आबकारी नीति की घोषणा हुई है। आशा करते हैं कि यह और अधिक रोजगार उपलब्ध कराएगी और वर्षों से चल रहे चंद लोगों का ‘एकाधिकार’ समाप्त करेगी।
