सब्जी विक्रेताओं ने लगाई फांसी, बोले-इंटक मैदान छोटा है, सब्जी विक्रेता 5वें दिन भी अड़े रहे

ग्वालियर. उपनगर हजीरा स्थित सब्जीमण्डी के विस्थापन दुकानदारों का आन्दोलन पांचवें दिन भी जारी रहा और वह इंटक मैदान में शिफ्ट किये जाने के खिलाफ पुरानी सब्जीमण्डी में प्रदर्शन कर रहे हैं। मंगलवार को व्यापारियों ने सुन्दरकांड का पाठ किया था। ऊर्जामंत्री प्रद्युमनसिंह तोमर का तानसेन रोड पर पुतला भी जलाया था। बुधवार को 9 व्यापारियों ने सांकेतिक रूप से फांसी लगाई। जिला प्रशासन के फैसले के विरोध में आक्रोश जताया।
दुकानदार बोले मैदान छोटा है नहीं जाना है
नगरनिगम और स्थानीय प्रशासन के लोगों ने पुलिस की मदद से 12 जनवरी को हजीरा की सब्जीमण्डी के दुकानदारों को वहां से जबरन हटा दिया था औरे इन्हें इंटक मैदान में जाकर व्यापार शुरू करने की सलाह दी गयी। दुकानदारों का कहना है कि इंटक मैदान बहुत छोटा है। उसमें लगभग 400 दुकानदार व्यापार नहीं कर सकते। इसलिये पुरानी जगह पर व्यापार करने दिया जाये। जिला प्रशासन इसके लिये तैयार ेनहीं है। सब्जी व्यापारियों का समर्थन करने कांग्रेस भी खुलकर साथ दे रही है।
आश्वासन दिया ऊर्जामंत्री ने
स्थानीय सब्जी विक्रेताओं का आरोप है कि ऊर्जामंत्री ने उन्हें आश्वस्त किया था कि वह विक्रेताओं को विस्थापित नहीं होनें देंगे। अब उन्हीं के सामने प्रशासन जबरदस्ती कर हटा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *