महाराष्ट्र के मजदूरों ने आगरा-मुंबई राजमार्ग किया जाम
सेंधवा. बडवानी जिले में एबी रोड़ स्थित बिजासेन सीमा पर गुरूवार को दूसरे प्रदेशों से आये सैकड़ों लोग जमा हो गये। पुलिस ने लोगों को आने जाने से रोका तो यह उग्र हो गये और गुस्साये मजदूर जमकर नारे बाजी करते हुए मुंबई आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर इकट्ठे हो गये। मजदूरों के हाइवे पर उतरने से जाम की स्थिति बन गयी। पुलिस कर्मियों ने इन्हें समझाने की कोशिश की तो यह घर जाने पर अड़ गये। वह क्वारंटाइन सेंटर में ाी रूकने को तैयार नहीं थे। इसके बाद पुलिस प्रशासन के उच्च अधिकारियों को सूचना दी गयी। मौके पर पहुंचे एसडीएम और एसडीओपी ने इन्हें समझाया। कुछ देर बाद एसपी के साथ कलेक्टर अमित तोमर पहुंचे और नई गाइडलाइन के तहत इनकी स्क्रीनिंग और भोजन करवाने के बाद वाहनों के जरिये घर भेजने के निर्देश दिये। यह सुनकर मजदूर खुश होकर स्क्रीनिंग के लिये लाईन में लग गये।
1 माह में 2000 किमी का सफर किया
राजस्थान के विनोद (25) पिता सोरण दिव्यांग परिवार के साथ बेंगलुरू से राजस्थान जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि परिवार के साथ बेंगलुरू गए थे। रेडियम बेचने और मजदूरी का काम कर गुजारा करते थे। लॉकडाउन के दूसरे दिन निकले। विनोद को कभी जुगाड़ से बनी बेयरिंग वाली गाड़ी पर बैठाते हैं, जिसे परिवार के सदस्य खींचते हैं तो कभी साइकिल पर बैठा लेते हैं। एक माह में 2000 किमी चल चुके हैं। मंगलवार की दोपहर 3 बजे बिजासन पहुंचे तो उन्हें रोक लिया। 19 घंटे बाद बुधवार सुबह 9.30 बजे छोड़ा।
