ऋषिकपूर की हालत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती कराया
मुंबई. अमेरिका में कैंसर का इलाज कराने के बाद पिछले साल सितम्बर में भारत लौट कर आये अभिनेता ऋषिकपूर का स्वास्थ्य अचानक खराब होने की वजह से उन्हें शहर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ऋषि कपूर के बड़े भाई रणधीर कपूर ने यह जानकारी दी। 67 वर्षीय ऋषि कपूर को बुधवार की सुबह उनके परिवार ने एचएन रिलायंस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रणधीर ने बताया कि वह अस्पताल में है और वह कैंसर से पीडि़त है और उन्हें सांस लेने में परेशानी हो रही है। इसलिये उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत अब स्थिर है।
