केंद्रीय मंत्री सिंधिया के OSD समेत परिवार के 7 सदस्य पॉजिटिव
ग्वालियर. ग्वालियर में शनिवार को एक बार फिर कोरोना ब्लास्ट हुआ, 280 नए संक्रमित मिले हैं और 19 ऐसे संक्रमित भी सामने आए है जो बाहर के हैं। शनिवार को संक्रमित आने वालों में सबसे बड़ा नाम केन्द्रीय नागरिक उड्यन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के ओएसडी और उनके परिवार के 7 सदस्य हैं। इन सात में से तीन सदस्य तो दूसरी बार संक्रमित आए है और वो दूसरी लहर में भी कोरोना की चपेट में आए थे। इसके अलावा 12 BSF के जवान, दो डॉक्टर, दो पुलिस सब इंस्पेक्टर और आधा दर्जन जवान संक्रमित मिले हैं। शनिवार को कोरोना के 280 केस आने के बाद एक्टिव केस बढ़कर 702 हो गए हैं।
सात महीने बाद 250 से अधिक संक्रमित एक दिन में मिले हैं। इससे पहले मई 2021 में दूसरी लहर के पीक पर इतने केस एक साथ सामने आए थे। शुक्रवार को संक्रमित आने वालों में ज्यादातर को सर्दी खांसी जुकाम था। यदि आपके आसपास कोई बाहर से आया है और उसे सर्दी, खांसी और जुकाम है तो उससे दूरी बनाकर ही रहें और सावधान रहें। क्योंकि अभी तक जिस-जिस को कोरोना निकला है उसको सर्दी, खांसी जुकाम जरुर रहा है
