पुलिस कमिश्नर असीम अरूण VRS मंजूर, BJP की सदस्यता ली
कानपुर. पुलिस कमिश्नर असीम अरूण का VRS आवेदन मंजूर कर लिया गया है। इसी के साथ वह अब IPS की सेवा से मुक्त हो गये हैं। इसके लिये बस कुछ औपचारिकता ही रह गयी है। खबर मिल रही है कि असीम अरूण कन्नौज की सुरक्षित सदर सीट से BJPके टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ सकते हैं। असीम अरुण ने शनिवार को पुलिस की नौकरी से VRS लेकर BJP की सदस्यता ली हैं। शनिवार को CM योगी से मुलाकात के बाद असीम अरुण ने नौकरी छोड़ने का फैसला लिया था ।
कन्नौज के रहने वाले हैं असीम अरुण
बता दें कि असीम अरुण कन्नौज की ठठिया के रहने वाले हैं। इसलिए वे इस इलाके को ही अपना सियासी कर्मभूमि बनाना चाह रहे हैं। शनिवार को एक फेसबुक पोस्ट के जरिए असीम अरुण ने बताया था कि उन्हें सीएम योगी आदित्यनाथ की तरफ से BJP ज्वाइन करने का ऑफर मिला हैं। उन्होंने इस बात पर खुशी जाहिर की है कि उन्हें इस काबिल समझा गया । वे अब अपना पूरा अनुभव राजनीति में लगाना चाहते हैं। असीम अरुण ने अपने फेसबुक पोस्ट में कहा है कि वे महात्मा गांधी के सिद्धांतों पर काम करने वाले हैं। समाज के हर वर्ग के सम्मान के लिए मेहनत करेंगे।
