अपराधी के सामने बेबस पुलिस, आरोपी पर 2 एफआईआर फिर भी थाने से जाने दिया पुलिस ने

भिण्ड. गोहद थाने में एक बदमाश के हौंसले इतने बुलंद है कि वह कभी भी किसी को उठा लेता है और मारपीट करता है फिर नग्न करके वीडियो बना लेता है। ऐसे अपराधी के खिलाफ एक सप्ताह में 2 एफआईआर दर्ज हुई है। मालनपुर में 4 जनवरी को अपहरण की और गोहद चौराहा थाने में 7 जनवरी को मारपीट की एफआईआर दर्ज हुई है। यह आरोपी शनिवार को गोहद चौराहा थाने पहुंचा और पुलिस के जवानों को दबंगई दिखाई। इस मामूली से आरोपी के सामने पुलिस के जवान बेबस नजर आये। पुलिस ने आरोपी को बैठाया फिर जांच का भरोसा देकर जाने दिया।

यह है पूरा मामला

छरैठा गांव थाना एंडोरी में रहने वाले फरियादी मेघ सिंह पुत्र अशोक सिंह जाटव 04 जनवरी को शाम 4 बजे अपने साथी हर्ष वर्धन के साथ मालनपुर हनुमान चौराहा पर मोबाइल खरीद रहा था तभी आरोपी कमल नागर, अपने कुछ साथियों के साथ आया। पुलिस में शिकायत करने की बात को लेकर गाली गलौच करते हुए हाथ मुक्की करते हुए मारपीट करने लगा। पीड़ित ने मालनपुर पुलिस काे बताया कि दोस्त हर्षवर्धन ने बीच बचाव करना चाहा तो उसे धक्का देकर दूर कर दिया और मुझे गाड़ी में बिठालकर डांग पहाड़ पर ले जाकर नंगा पीटा। इसके बाद छोड़ दिया जाते समय बोला कि यदि रिपोर्ट की तो जान से मार दूंगा। इसके बाद पीड़ित ने मालनपुर थाना पुलिस थाना पहुंचकर FIR  दर्ज कराई।

छरैठा थाना एंडोरी के रहने वाले फरियादी सुरेन्द्र जाटव पुत्र उदयसिंह जाटव कि मेघ सिंह ने कमल नागर के खिलाफ थाना मालनपुर मे रिपोर्ट की थी जिस पर से मेरा कमल नागर से विवाद हो गया था उसी रंजिश पर से 7 जनवरी की दोपहर 1.30 बजे मैं और मेघसिंह अपने दोस्त की ऑल्टो कार से थाना मालनपुर से गोहद पुलिस अधिकारियों से मिलने जा रहे थे जैसे ही बूटी कुईया पर पहुंचा तभी पीछे से 2 कारें आई। एक में कमल नागर था और दूसरी बोलेरो क्रमांक MP07CG 6040 उसके साथी थे। जिन्हाेंने मुझे गाड़ी से उतार कर अपनी गाड़ी मे बिठा लिया और कमल नागर अपने गांव डांग ले गया, जहां इन तीनों ने नग्न करके लाठी डण्डों से मारपीट की, जिससे दाहिने आंख, बांये पैर, पीठ पर चोटें आई हैं। इसके बाद गोहद चौराहा थाना में FIR  की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *