PM मोदी ने अफसरों की इमरजेंसी मीटिंग बुलाई, लॉकडाउन समेत बड़े फैसले लिए जा सकते हैं
नई दिल्ली. देश में कोरोना की तीसरी लहर कहर बरपा रही है। तेजी से बढ़ते मामलों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अफसरों की इमरजेंसी मीटिंग बुलाई है। पीएम शाम 4.30 बजे इस हाई लेवल मीटिंग में देश में कोरोना के हालात की समीक्षा करेंगे। वे तीसरी लहर को लेकर तैयारियों का जायजा भी लेंग। देश पॉजिटिविटी रेट 10 से ऊपर निकल चुका है। ऐसे में मोदी संक्रमण थामने के लिए लॉकडाउन जैसे सख्त कदम उठाने के निर्देश दे सकते हैं। इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी 22 दिसंबर और 26 नवंबर कोरोना के हालात की समीक्षा कर चुके हैं। दोनो ही मीटिंग में पीएम मोदी ने टेस्टिंग, ट्रैकिंग और ट्रीटमेंट पर जोर दिया था। उन्होंने दवाइयों और ऑक्सीजन की उपलब्धता को लेकर भी निर्देश दिए थे।
ओमिक्रॉन भी तेजी से बढ़ रहा
देश में ओमिक्रॉन के मामले भी काफी तेजी से बढ़ रहे हैं। पिछले 24 घंटे में 552 नए मरीज सामने आए हैं इसके साथ ही देश में ओमिक्रॉन के कुल मरीजों की संख्या 3623 हो गई हैं। वहीं इस वैरिएंट से संक्रमित 1409 मरीज ठीक भी हो चुके हैं।
