हाईकोर्ट ग्वालियर में वर्चुअल होगी सुनवाई, दस्तावेज के लिये ड्रॉप बॉक्स लगाया

ग्वालियर. मप्र में कोरोना संक्रमण की स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है। यही वजह है कि मध्यप्रदेश हाईकोर्ट की ग्वालियर खंडपीठ में 10 जनवरी से मामलों की सुनवाई वीडियो कॉफ्रेंस (वर्चुअल) के जरिये होगी। कोविड़ के संक्रमण को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। केस की फायलिंग व आवेदन भी ऑनलाईन ही फाइल हो सकेगी। पहली और दूसरी लहर में भी संक्रमण बढ़ने पर कोर्ट वर्चुअल ही चले थे। जब हालात सुधरे थे तो भौतिक रूप से सुनवाई शुरू हो सकी थी। वर्चुअल सुनवाई के बीच यदि किसी अधिवक्ता को कोई दस्तावेज फाइल करना है तो उसके लिये ड्रॉप बॉक्स लगाया गया है।

दस्तावेज के लिए लगा ड्रॉप बॉक्स
हाईकोर्ट में वर्चुअल सुनवाई के दौरान किसी मामले में यदि कोई अधिवक्ता याचिका में दस्तावेज फाइल करना चाहता है तो उसके लिए ड्रॉप बॉक्स लगाया गया है। इस बॉक्स में अधिवक्ता अपने दस्तावेज डाल सकता है। जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
हाईकोर्ट में आईडी के बिना प्रवेश नहीं
हाईकोर्ट में कोरोना संक्रमण को देखते हुए काफी इंतजाम किए गए हैं। कोर्ट में आईडी देखने के बाद ही अंदर प्रवेश मिलेगा। आप जानते ही हैं कि लंबे समय बाद हाईकोर्ट में भौतिक सुनवाई शुरू हुई थी। पहली व दूसरी लहर के चलते कोर्ट वर्चुअल चल रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *