चेम्बर के पूर्व अध्यक्ष श्रीकृष्णदास गर्ग नहीं रहें
ग्वालियर. चेम्बर ऑफ कॉमर्स के पूर्व अध्यक्ष और शहर के जाने माने उद्योगपति श्रीकृष्णदास गर्ग का रविवार की सुबह परिवार अस्पताल में निधन हो गया है। लगभग 91 वर्षीय श्रीकृष्णदास गर्ग अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गये है। उनके तीन पुत्र 4 प्रपोत्र छोड़ गये है। उनकी अंतिम यात्रा नयाबाजार स्थित निवास से दोपहर 12 बजे किडिज कॉर्नर स्कूल से शिवपुरी लिंक रोड ले जायेगी जहां पर उनका अंतिम संस्कार किया जायेगा। श्री गर्ग के निधन से व्यापार जगत में शोक व्याप्त है। शोकाकुल परिवार में पदमचंद गर्ग, राजकुमार गर्ग, विजयगर्ग, पुष्कल गर्ग, वरूण गर्ग और तरूण गर्ग आदि है।
