ग्वालियर में कोरोना विस्फोट, 111 नए कोरोना पॉजिटिव
ग्वालियर. ग्वालियर में 111 नए मरीज मिले है, संक्रमितों में जेएएच के दो डॉक्टर, मुरार थाने के टीआई, एक एमबीबीएस छात्र, सीआरपीएफ के एएसआई और एमिटी यूनिवर्सिटी से एमबीए कर रहा छात्र शामिल है। तहसीलदार शिवानी पांडेय के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। दतिया जिले में 16, शिवपुरी 10, मुरैना में 17 और श्योपुर में 4 नए मरीज मिले हैं। रतलाम में 24 पॉजिटिव मिले हैं। जबलपुर में 96 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई हे। छिंदवाड़ा में 15 और रीवा में 8 नए केस मिले हैं।
हाईकोर्ट ने शिवराज सरकार से जवाब मांगा
मध्य प्रदेश में बढ़ते कोरोना संक्रमण पर जबलपुर हाईकोर्ट ने स्वतः संज्ञान लिया है। कोर्ट ने सरकार से पूछा है कि तीसरी लहर से निपटने की क्या तैयारी है। चीफ जस्टिस रवि मलिमठ और पीके कौरव की डबल बेंच ने राज्य सरकार से विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। अगली सुनवाई दो सप्ताह बाद होगी। कोविड इलाज में हो रही अनियमितता और निजी अस्पतालों की मनमानी के मामले में हाईकोर्ट ने स्वतः संज्ञान लेते हुए जनहित याचिका के तौर पर सुनवाई शुरू की है।
प्रदेश में ESMA लागू
प्रदेश में बढ़ते कोरोना को देखते हुए सरकार ने ESMA (इसेंशियल सर्विसेस मेंटेनेंस एक्ट) लागू कर दिया है। इसका गजट नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया गया है। इसके तहत डॉक्टर, नर्स समेत स्वास्थ्य से जुड़े कर्मी काम करने से इनकार नहीं कर सकते हैं।
