सेक्स रैकेट में फंसे BJP के पदाधिकारी है वनमंत्री विजय शाह के नजदीकी फंसे सेक्स रैकेट में

इंदौर के विजयनगर में स्पा सेंटर पर थाईलैण्ड की 10 लड़कियों से पकड़े गये 8 ग्राहकों में से 3 खंडवा के खालवा मण्डल के BJP युवा मोर्चा के पदाधिकारी है। सभी को गुरूवार को छापा मारकर सेक्स रैकेट पकडा गया था। हरसूद विधानसभा क्षेत्र के यह नेता प्रदेश सरकार में वनमंत्री विजय शाह के नजदीकी बताये गये है। तीनों मसाज कराने वहां गये थे। इस बीच छापा पड़ गया और पुलिस ने उन्हें गिरफतार कर लिया है। गिरफतार 18 आरोपियों में से शनिवार को 17 को जेल भेज दिया गया है। इनमें से 4 युवतियां जेंडर चेंज करवाकर जिस्मफरोशी का धंधा कर रही थी। पासपोर्ट में उनका जेंडर मेल लिखा हुआ है।

तीनों आरोपी भाजपा के पदाधिकारी
इन्दौर पुलिस के अनुसार सेक्स रैकेट मामले में खण्डवा के 3 युवकों गिरफतार किया था। इनमें वरूण यादव, विवेक नामदेव और सिंगला शामिल थे। यह तीनों युवक BJP के पदाधिकारी बताये गये हैं। वरूण यदव युवा मोर्चा खालवा मण्डल में उपाध्यक्ष और विवेक नामदेव महामंत्री के पद पर हैं। अशोक सिंगला भाजपा कार्यकर्त्ता है और ढावा संचालक है।
पकड़े गये तीनों आरोपी मंत्री विजय शाह के नजदीकी
BJP के तीनों पदाधिकारी प्रदेश सरकार में वनमंत्री विजय शाह के नजदीकी है। मंत्री शाह इसी क्षेत्र से विधायक है। मामला सामने आया तो कई लोगों ने मंत्री और उनके बेटे दिव्यादित्य के साथ आरोपियों के फोटो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।
तीनों पदाधिकारी व्यवसायी और शादीशुदा
सेक्स रैकेट में गिरफ्तार खालवा निवासी यह तीनों आरोपी व्यवसायी भी हैं। तीनों की शादी भी हो चुकी है। वरुण यादव और विवेक तिवारी दोनों किराना के थोक एवं चिल्लर व्यवसायी हैं। अशोक सिंगला ढाबा संचालक है। ये लोग अक्सर घर पर पार्टी की मीटिंग या किसी रैली में जाने का कहकर इंदौर जाते थे।
