डस्टबिन न रखने, गंदगी फैलाने व मास्क न लगाने वालों से वसूला जुर्माना
ग्वालियर नगर निगम द्वारा शहर में चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान एवं जनजागरुकता अभियान के दौरान स्वच्छता के साथ आमजनों को स्वच्छता में सहयोग की अपील भी की जा रही है। इसके बाद भी नहीं मानने वालों के खिलाफ जुर्माने की कार्यवाही की जा रही है। जिसके तहत आज शुक्रवार को विभिन्न वार्डों में गंदगी फैलाने वालों पर जुर्माना लगाया गया और उन्हें अब कचरा न फैलाने की चेतावनी दी गई।
स्वच्छता जागरुकता अभियान में सभी वार्डों में विशेष निरीक्षण दल द्वारा निरंतर साफ सफाई व्यवस्था की मॉनीटरिंग कर गंदगी फैलाने वालों पर जुर्माने की कार्यवाही की जा रही है। जिसके तहत महाराज बाडे, सराफा बाजार, टोपी बाजार आदि पर दुकानदारों द्वारा डस्टबिन न रखने व गंदगी फैलाने व मास्क न लगाने वालों पर 25 हजार रूपये से अधिक के जुर्माने की कार्रवाई की गई। इस अवसर पर अपर कलेक्टर इच्छित गढपाले, अपर आयुक्त अतेन्द्र गुर्जर, एसडीएम अनिल बनवारिया, उपायुक्त डा. अतिबल सिंह, मदाखलत सतेन्द्र सिंह भदौरिया, स्वास्थ्य अधिकारी, स्वच्छता निरीक्षक आदि निगम अमला उपस्थित रहा। इसके साथ ही वार्ड 43 में गंदगी फैलाने वालों से 10 हजार रूपये का जुर्माना वसूला गया।
इसके साथ ही वार्ड 11 में एसआई विशंभर दयाल, विक्रम सिंह तोमर ने हजीरा चौराहा पर डस्टबिन ना होने पर व गंदगी करने पर जुर्माना की कार्यवाही की गई। वार्ड 65 में गंदगी फैलाने पर 2500 रूपये का जुर्माना वसूला गया। कार्यवाही के दौरान स्वच्छता निरीक्षक एवं अन्य संबंधित कर्मचारी उपस्थित रहे। वार्ड क्रमांक 6 में गंदगी करने पर 1000 का जुर्माना वसूला गया। एचओ कृष्ण शर्मा, वार्ड मॉनिटर हरविलास माहौर, शिवशरण कुमार, एसआई भगवान दास, डब्ल्यूएचओ राजेंद्र उपस्थित रहे। इसके साथ ही शहर के अन्य वार्डों में भी गंदगी फैलाने, डस्टबिन न रखने व मास्क न लगाने वाल जुर्माने की कार्यवाही की गई।
