BJP MLA को किसान ने भरे मंच पर जड़ा थप्पड़

उन्नाव. एक जनसभा के दौरान एक किसान नेता ने भाजपा विधायक को मंच पर ही थप्पड़ जड़ दिया। वीडियो में थप्पड़ जड़ते हुए किसान नेता की फुटेज साफ दिखाई दे रही है जिसे सपा की सोशल मीडिया टीम ने अपने ट्विटर अकाउंट से शेयर किया है।

जानकारी के अनुसार यह मामला उन्नाव का बताया जा रहा है। यहां भाजपा के सद विधायक पंकज गुप्ता को एक जनसभा में एक किसान नेता ने सार्वजनिक रूप से मंच पर थप्पड़ जड़ दिया। 21 सेकेंड के इस वायरल वीडिया में विधायक पंकज गुप्ता मंच पर बैठे हुए दिखाई दे रहे हैं तभी एक हरी और सफेद टोपी लगाकर बुजुर्ग मंच पर आता हुआ दिखता है। उसके हाथ में एक लाठी भी दिख रही है। पंकज गुप्ता अभी कुछ समझ पाते तभी उस बुजुर्ग व्यक्ति ने उनके चेहरे पर थप्पड़ जड़ दिया।

समाजवादी पार्टी के मीडिया सेल ट्विटर अकाउंट से ये वीडियो ट्वीट किया गया है। जिसमें लिखा गया है कि किसान द्वारा मारा गया ये थप्पड़ भाजपा विधायक को नहीं बल्कि यूपी की भाजपा शासित आदित्यनाथ सरकार की कुनीतियों, कुशासन और तानाशाही के मुंह पर जड़ा गया थप्पड़ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *