Corona in Delhi- कोरोना दिल्ली में 56 घंटे वीकेंड कर्फ्यू, 17335 कर्फ्यू

नयी दिल्ली. Delhi Weekend Curfew: सरकारी अफसर, कोर्ट के जज, हॉस्पिटल, एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन, बस अड्डे और परीक्षा देने जा रहे लोगों को छोड़कर अन्य जरूरी सेवाओं से जुड़े लोगों के लिए डीएम ऑफिस से ई-पास जारी किए जाएंगे। इसके लिए delhi.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा।

देश की राजधानी दिल्ली में 24 घंटे के अन्दर कोरोना वायरस के 17335 नये मामले सामने आये हैं। प्रदेश में अब संक्रमण दर 17.73 प्रतिशत पर पहुंच गयी है। इस जानलेवा वायरस से 9 मौते भी हुई है। वहीं, सक्रिय मामले में बढ़कर 39873 हो गये हैं। इस दौरान कोरोना वायरस के लगातार बढ़ते मामलों को देखते हुए दिल्ली में आज रात से एक बार फिर वीकेंड कर्फ्यू शुरू हो रहा है।
यह कर्फ्यू शुक्रवार की रात 10 बजे से सोमवार की सुबह 5 बजे तक लागू रहेगा। इस बीच लोगों को बिना कारण बाहर निकलने की इजाजत नहीं होगी। इसके तहत कई पाबदियों लगाई गयी हैे और साथ ही जरूरी काम से जुड़े कुछ लोगों को बाहर आने-जाने की रियायत भी दी गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *