भाजपा कार्यकर्त्ताओं ने दिया मौन धरना

ग्वालियर. पंजाब के फिरोजपुर में पीएम नरेन्द्र मोदी की सुरक्षा में हुई चूक के विरोध में ग्वालियर भाजपा के कार्यकर्त्ताओं ने फूलबाग चौराहा पर पंजाब की कांग्रेस सरकार के विरोध में मौन धरना दिया। इसमें सांसद विवेक शेजवलकर, मप्र बीज निगम के अध्यक्ष मुन्नालाल गोयल, महिला मोर्चा की अध्यक्ष नीलिमा शिन्दे, पूर्व पार्षद विनती शर्मा, राजेन्द्र सेठ, हरीश मेवाफरोश, अशोक जादौन, विवेक शर्मा आदि लोगों ने धरना दिया।
पंजाब की कांग्रेस की चन्नी सरकार के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग को लेकर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *