एक्यूप्रेशर से हर रोग का इलाज संभव : डॉ.चन्द्रवंशी
ग्वालियर। एक्यूप्रेशर चिकित्सा विधा से हर रोग का इलाज संभव है। इस विधा से सभी लोग हथेली में स्थित विभिन्न बिंदुओं को दबाकर मैथीदाना व चुंबक के सहारे मधुमेह, रक्तचाप, गठिया, मिर्गी, दमा, स्पान्डिलाइटिस, मोटापा, किडनी, ह्दय संबंधी आदि रोग का उपचार कर स्वस्थ रह सकते हैं। इसका कोई साइड इफेक्ट भी नहीं होता है।
भारतीय एक्यूप्रेशर संस्थान लखनऊ के निदेशक एवं एक्यूपे्रशर संस्थान प्रयागराज के प्रोफेसर डॉ.अमर प्रतापसिंह चंद्रवंशी ने बताया कि 15 दिवसीय एक्यूप्रेशर प्रशिक्षण एवं चिकित्सा शिविर 9 से 23 जनवरी तक माधव महाविद्यालय के सामने स्थित राष्ट्रोत्थान न्यास के विवेकानंद सभागार में आयोजित किया जाएगा। शिविर प्रतिदिन सुबह 8:30 से 10 बजे तक एवं दोपहर 3:30 से शाम 5 बजे तक आयोजित किया जाएगा। शिविर का औपचारिक शुभारंभ 9 जनवरी को सुबह 9 बजे होगा। इसका पंजीयन शुल्क 50 रुपए रखा गया है। अभी तक 30 लोग पंजीयन करा चुके हैं। डॉ.चन्द्रवंशी ने बताया कि एक्यूप्रेशर से पथरी भी बिना ऑपरेशन के गलाकर निकाल दी जाती है।
उन्होंने बताया कि एक्यूप्रेशर चिकित्सा से असाध्य रोगों का भी इलाज किया जा सकता है। यह पुरातन भारतीय विधा है। देश में यह विधा समाप्त हो गई थी। जिसे चीन ने अपनाकर इसका जमकर लाभ उठाया। यह चिकित्सा पद्धति इंडोनेशिया, श्रीलंका से होकर 1979 में पुन: देश में आई है।
उन्होंने इस बात पर खुशी जाहिर की भारत सरकार भी अब इस पद्धति को आगे बढ़ाने के लिए प्रयासरत है। एक्यूप्रेशर को नेचुरोपैथी में शामिल किया गया है। आयुष मंत्रालय भी इसके लिए ध्यान दे रहा है। एक्यूप्रेशर संस्थान प्रयागराज व लखनऊ इसकी डिग्री, डिप्लोमा व सर्टिफिकेट कोर्स भी चला रहा है। पत्रकारवार्ता में राष्ट्रोत्थान न्यास के अध्यक्ष प्रो.राजेन्द्र बांदिल एवं सचिव अरुण अग्रवाल भी उपस्थित थे।
कोरोना में भी कारगर एक्यूप्रेशर कलर थैरेपी
देश के प्रसिद्ध एक्यूप्रेशर विशेषज्ञ डॉ. अमर प्रतापसिंह चंद्रवंशी का कहना है कि कोरोना जैसी महामारी में भी एक्यूप्रेशर कलर थैरेपी बेहद कारगर है। इस पर शोध के बाद यह बात सामने आई है कि अंगूठे व छोटी उंगली पर काले रंग का बेरियंट लगा दिया जाए तो कोरोना संक्रमण से बचा जा सकता है।
