SDM अनिल बनवारिया ने बिना मास्क चलने लागों को खुली जेल में भेजा

ग्वालियर. कोरोना के संक्रमण की तीसरी लहर को रोकने की दिशा में जिला प्रशासन की ओर से जन जागरूकता चलाये जा रहे हैं और साथ ही मास्क न लगाने वालों और कोविड़ अनुरूप व्यवहार नहीं करने वालों के विरूद्ध एसडीएम अनिल बनवारिया ने पुलिस और नगरनिगम की संयुक्त टीम ने शुक्रवार को महाराज बाड़े पर खुली जेल बनाकर बिना मास्क चलने वाले लोगों को रखा गया है। इसके अलावा पूरे शहर में सघन जांच जारी है। बिना मास्क चलने वाले पैदल मार्गी और बिना मास्क के वाहन दौड़ा रहे लोगों पर चलानी कार्यवाही की जा रही है।

इस दौरा मास्क न लगाने वालों से जुर्माना वसूला गया और कुछ लोगों को कुछ समय के लिये खुली जेल में खड़ कर उन्हें इस बात का एहसास कराया गया है। उनके द्वारा मास्क न लगाने के कारण से वे स्वयं तो संकट में पडेंगे ही और साथ ही औरों को भी संक्रमित कर सकते है। इस तरह से महाराज बाड़े पर एसडीएम अनिल बनवारिया ने लगभग 200 से अधिक लोगों पर कार्यवाही की है।
