लॉकडाउन के डर से मजदूरों का फिर पलायन, पुलिस ने डंडे बरसाए लेकिन यूपी-बिहार के मजदूर रातभर स्टेशन पर डटे रहे

नई दिल्ली. कोरोना की पहली लहर में अचानक लॉकडाउन के बाद बड़े शहरों से घर लौटने वाले प्रवासियों की दिल दहला देने वाली तस्वीरें हम सबने देखी है। महामारी की तीसरी लहर में एक बार फिर ऐसा ही नजारा दिख रहा है। मुंबई के लोकमान्य तिलक टर्मिनस पर उत्तर प्रदेश और बिहार के प्रवासी मजदूर डेरा जमाए हैं। यहीं से उत्तर प्रदेश और बिहार जाने वाली ज्यादातर ट्रेनें रवाना होती है। मुंबई के प्रवासियों में बड़ी संख्या इन्हीं इलाके के लोगों की है।

लॉकडाउन की आशंका से मजदूर बेहद डरे हुए
रेलवे स्टेशन पर प्रवासियों को पुलिस के डंडे खाने पड़े, ट्रेन का टिकट भी नहीं मिला, इसके बावजूद वे वहां से नहीं हिले। वजह साफ थी अगर मुंबई में लॉकडाउन लग गया तो वे भूखे मर जाएंगे। ऐसे में सबकी कोशिश है कि कैसे भी लॉकडाउन से पहले अपने गांव-अपने घर पहुंच जाएं। मुंबई में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 20 हजार से ज्यादा मिले हैं। ऐसे में लॉकडाउन की आशंका से प्रवासी और खासतौर पर मजदूर बेहद डरे हुए हैं।

लॉकडाउन के डर से स्टेशन पहुंचे लोग
मुंबई के लोकमान्य टर्मिनस पर गुरुवार रात 8 बजे से ही भीड़ बढ़ने लगी थी। इसमें ज्यादातर मजदूर वर्ग के लोग थे, जो शुक्रवार सुबह की ट्रेन के लिए लॉकडाउन के डर से देर रात ही स्टेशन पहुंच गए थे। उनका कहना था कि यहां रुके तो भूखों मरने की नौबत आ जायेगी ऐसे में यहां रहकर क्या करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *