जहां फंसे थे पीएम मोदी वहां से 50 किमी दूर सतलुज में पाकिस्तानी नाव मिली
नई दिल्ली. फिरोजपुर में सीमा सुरक्षा बल ने सतलुज नदी से एक पाकिस्तानी नाव बरामद की है। बरामदगी के वक्त यह नाव खाली थी। सुरक्षा एजेंसियों ने जांच शुरू कर दी। यह पता लगाया जा रहा है कि यह नाव यहां कब आई और इसमें कौन लोग सवार थे और इसे यहां लाए जाने का मकसद क्या था। इस पाकिस्तानी नाव की बरामदगी इसलिए अहम है क्योंकि दो दिन पहले ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का काफिला यहां फंसा था और उनकी सुरक्षा में चूक का मुद्दा राष्ट्रीय बहस का विषय बन चुका है।

बीएसएफ ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन
सतलुज नदी में पाकिस्तानी बोट मिलने के बाद बीएसएफ ने सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। बीएसएफ की टीम आसपास के इलाकों को खंगालने में जुट गई है। यह पता लगाया जा रहा है कि कहीं कुछ लोग नाव में सवार होकर भारतीय सीमा में तो नहीं आए, हालांकि अभी तक कुछ हाथ नहीं लगा है।
केंद्र की हाई लेवल जांच कमेटी आज फिरोजपुर पहुंची
पाकिस्तानी नाव ऐसे मौके पर बरामद हुई है जब केंद्र सरकार की हाई लेवल कमेटी पीएम की सुरक्षा में चूक की जांच के लिए फिरोजपुर पहुंची हुई है। इसमें गृह मंत्रालय के सुरक्षा सचिव सुधीर कुमार, आईबी के जॉइंट डायरेक्टर बलबीर सिंह और एसपीजी के आई जी एस. सुरेशा शामिल हैं।
सतलुज नदी हुसैनीवाला से पाकिस्तान में प्रवेश करती है
गत्ती तेलू वाला मल, फिरोजपुर
डोना तेलू मलवाला, फिरोजपुर
गत्ती महमूदके हिथार, फिरोजपुर
राजा राय, फिरोजपुर
डोना मित्तर
डोना बहादुरके, गुरु हरसहाय एरिया, फिरोजपुर
वाले शाह हिथार, बग्गू हट्टी, फाजिल्का
