पिछले 24 घंटों में ग्वालियर में 1 इंच बारिश, 11 और 12 जनवरी को पानी गिरने की संभावना

ग्वालियर. बुधवार और गुरूवार की दरमियानी रात से ग्वालियर में गरज-चमक के साथ हल्की बौछारे के साथ शुरू हुई वर्षा से 1 इंच से अधिक पानी गिर गया है। ग्वालियर के अलावा टीकमगढ़, नौगांव, खजुराहो, गुना, सतना और उज्जैन में पानी गिरा है। सुबह के समय से गुना और दतिया में ओले गिरे थे। इंदौर का दिन का तापमान सामान्य से 4 डिग्री सेल्सियस कम रहा है। भोपाल में बादल छाने से 4 डिग्री सेल्सियस बढ़कर 28 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। सबसे अधिक गिरावट ग्वालियर रहा और दिन का तापमान सामान्य से 8 सेल्सियस डिग्री गिरकर 14 डिग्री सेल्सियस तक पहुच गया।
वर्षा का रहा यह सिस्टम
वैज्ञानिक वेदप्रकाश सिंह ने बताया कि पाकिस्तान से आयी नम हवाओं का असर अभी 8 जनवरी तक रहेगा और इसके साथ ही नया सिस्टम आ रहा है। यह आज से सक्रिय होगा। यह 4 से 5 दिन सक्रिय रहेगा। 8 जनवरी से इसी सिस्टम की वजह से वर्षा होगी। यह 11 से 12 तक मध्यप्रदेश के कई इलाकों में पानी गिरायेगा।

24 घंटों के दौरान अधिकतर जिलों में बारिश हुई
गुना के कुम्भराज में डेढ़ इंच, राघौगढ़, आरोन, मंदसौर के गरोठ, अशोक नगर के आंवरी में 1-1 इंच, सुवासरा, शामगढ़, भानपुरा, मल्हारगढ़, संजीत, धुंधड़का, सीतामऊ, कयामपुर, सिटी, अशोकनगर सिटी, ईसागढ़, चंदेरी, मुंगावली, शिवपुरी के पिछोर, बदरवास, करैरा, कोलारस, खनियाधाना, नरवर, पिपरसमा, सिटी, नीमच सिटी, मनासा, जावद, मरूखेड़ा, मुरैना के अंबाह, सिटी, पोरसा, जौरा, कैलारस, सबलगढ़, श्योपुर के विजयपुर, बड़ौदा, सिटी, वीरपुर, रतलाम, दतिया, विदिशा, आगर, भिंड, राजगढ़, ग्वालियर, उज्जैन, निवाड़ी, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़, सतना, रीवा और खजुराहो में बारिश हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *