गृहमंत्रालय ने पीएम की सुरक्षा में चूक बनाई कमेटी का ग्वालियर के सुधीर सक्सेना करेंगे नेतृत्व

The Prime Minister, Shri Narendra Modi meeting the President, Shri Ram Nath Kovind, at Rashtrapati Bhavan, in New Delhi on January 06, 2022.

नयी दिल्ली. देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पंजाब दौरे के दौरान सुरक्षा में चूक का बड़ा मामला सामने आया है। 5 जनवरी (बुधवार) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में पंजाब के हुसैनीवाला में एक फ्लाईओवर पर बड़ी चूक देखी गई थी। प्रधानमंत्री के काफिले के आने से पहले प्रदर्शनकारियों ने रास्ता जाम कर दिया, जिसके बाद मोदी वहां 15-20 मिनट तक फंसे रहे। पहले जहां पंजाब सरकार ने इस मामले की जांच के लिए एक हाई लेवल जांच कमेटी बनाई है, जो 3 दिनों के अंदर अपनी पूरी रिपोर्ट पेश करेगी। वहीं अब गृह मंत्रालय ने भी पीएम की सुरक्षा व्यवस्था में गंभीर चूक की जांच के लिए एक समिति का गठन किया है।

पीएम नरेन्द्र मोदी की सुरक्षा में हुई चूक के मामले में गृह मंत्रालय ने तीन सदस्यीय कमेटी का गठन करते हुए जल्द रिपोर्ट पेश करने के लिये कहा है। यह तीन सदस्यीय कमेटी लापरवाही की जांच कर गृह मंत्रालय को जल्द रिपोर्ट सौंपेगी। पीएम की सुरक्षा में लापरवाही के लिये जिम्मेदार पाये जाने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही के लिये कमेटी सिफारिश करेगी।
तीन सदस्यीय कमेटी का नेतृत्व करेंगे सुधीर सक्सेना
गृह मंत्रालय के आदेश बताया गया कि 3 सदस्यीय कमेटी का नेतृत्व कैबिनेट सचिवालय की सुरक्षा सचिव सुधीर सक्सेना, आईबी के ज्वाइंट डायरेक्टर बलबीर सिंह और एसपीजी के आईजी एस सुरेश शामिल होंगे। आपको बता दें कि सुधीर सक्सेना ग्वालियर के एमआईटीएस की बीई की डिग्री प्राप्त की है। मप्र में डीजीपी के लिये सुधीर सक्सेना का नाम सबसे ऊपर चल रहा है। गृहमंत्रालय ने कमेटी को जल्द से जल्द रिपोर्ट सौंपने के लिये कहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *