ग्वालियर में मेडिकल संचालक से मारपीट
ग्वालियर. मेडिकल संचालक से दिनदहाड़े गुंडों ने मारपीट कर दी, बदमाशों ने पहले पत्थर फेंके, कुर्सी फेंकी और फिर सामान में तोड़फोड़ भी की इसके बाद मेडिकल संचालक को भी पीटा। घटना हुजरात थाना क्षेत्र के रॉक्सी पुल की है। इसका वीडियो गुरूवार को सामने आया है। घटना के बाद मेडिकल संचालक ने धर्मेंद्र भदौरिया और उसकी साथी चार अन्य के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है।
क्या है पूरा मामला
रॉक्सी पुल के पास महेंद्र वर्मा की मेडिकल की दुकान है, दुकान पर धर्मेंद्र भदौरिया सुबह करीब 11 बजे सामान खरीदने आया था। उसकी दुकान मालिक महेंद्र वर्मा से किसी बात पर बहस हो गई। उस समय तो धर्मेंद्र वहां से चला गया। कुछ समय बाद साथियों के साथ वापस आया और उसने दुकानदार महेंद्र वर्मा और उनके स्टाफ के साथ मारपीट शुरू कर दी साथ ही दुकान में तोड़फोड़ भी की। अचानक हुए इस हमले से इलाके में दहशत का माहौल है। घटना के बाद व्यापारियों ने एकजुट होकर धर्मेंद्र भदौरिया और साथियों के खिलाफ केस दर्ज कराया।
4 से 5 बदमाश दुकानदार के साथ मारपीट की
जानकारी के अनुसार गुरूवार को घटना का वीडियो सामने आया। इसमें 4 से 5 बदमाश दुकानदार के साथ मारपीट और तोड़फोड़ करते दिख रहे हैं। फिलहाल मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। कोतवाली थाना प्रभारी राजीव गुप्ता का कहना है कि दुकानदार की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
