PM नरेन्द्र मोदी की सुरक्षा में चूक ADGP के पत्र से हुआ खुलासा, चन्नी सरकार के दावों की पोल
नयी दिल्ली. पीएम नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) की सुरक्षा में चूक (PM Modi Security Breach) इंटेलीजेंसी फेल्योर था या फिर किसी बड़ी साजिश का हिस्सा था। इसे लेकर कई सवाल हैं और जवाब अभी भी तलाशे जा रहे है। इस दौरान पंजाब के एडीजीपी की चिट्ठी में बड़ा खुलासा हुआ है और पंजाब सरकार के दावों की पोल खुल गयी है।
ADGP के पत्र से हुआ खुलासा
ADGP के पत्र के अनुसार पंजाब सरकार को किसानों के प्रदर्शन की पहले से जानकारी थी। ADGP ने पंजाब पुलिस को लिखे पत्र में यह भी कहा गया था। कि 5 जनवरी को वर्षा के अनुमान के साथ किसानों का धरना है। इसलिये सुरक्षा के खास इंतजाम किये जाने चाहिये।
पंजाब सरकार की खुली पोल
यानी साफ है कि पंजाब के ADGP लॉ एण्ड ऑर्डर की चिट्ठी से पंजाब सरकार के कल के दावों की पोल खुल गयी है। आपको बता दें कि पंजाब के सीएम चरणजीत चन्नी ने दावा किया था कि उनके पास पीएम मोदी के सड़क के मार्ग फिरोजपुर जाने की कोई जानकारी नहीं थी। सीएम चन्नी ने कहा था कि पीएम मोदी की सुरक्षा में कोई चूक नहीं हुई है।
राष्ट्रपति ने सुरक्षा में चूक पर जताई चिंता
पीएम नरेन्द्र मोदी की पंजाब यात्रा के दौरान सुरक्षा में हुई चूक के मामले में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने चिंता जताई है और इसके बाद पीएम नरेन्द्र मोदी राष्ट्रपति से मुलाकात के लिये उनके अधिकारिक आवास पहुंचे थे।
कल सुप्रीम कोर्ट में हो सकती सुनवाई
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सुरक्षा में चूक के मामले में लगातार बढ़ता ही जा रहा है और अब यह सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। पंजाब में पीएम PM Modi की सुरक्षा चूक के मामले की मेंशनिंग चीफ जस्टिस एनवी रमना की बेंच के सामने की गयी है। इस मामले की सुनवाई सुप्रीम कोर्ट में कल शुक्रवार को हो सकती है।
