MP में लाकडाउन का कोई प्रस्ताव नहीं- गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा

भोपाल. मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ रहे है और सरकार पूरी तरह से सचेत है। लोग कोरोना बम बनकर ना घूमे, मास्क अनिवार्य रूप से लगाएं और शारीरिक दूरी का पालन भी करें। मास्क न लगाने वालों पर और सख्ती के साथ जुर्माना बढ़ाने पर विचार कर रहे हैं। इनके लिए खुली जेल बनाने पर भी विचार किया जा रहा है। लॉकडाउन या बाजार बंद करने का सरकार के पास कोई प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है। यह बात मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कही। मध्य प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 1033 नए केस आए है। वर्तमान में प्रदेश में कोरोना केा कुल एक्टिव केसों की संख्या 2475 है। कोरोना संक्रमण की दर 1.47 प्रतिशत और रिकवरी रेट 98.65 प्रतिशत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *