MP में Lockdown नहीं लगेगा, बाजार खुले रहेंगे, मास्क नहीं लगाने वाले भेजें जायेंगे खुली जेल में-नरोतम मिश्रा

भोपाल. मप्र के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने मास्क नहीं लगाने वालों के लिये खुली जेल में डालने के संकेत दिये हैं। उन्होंने कहा कि मास्क नहीं लगाने वालों के लिये खुली जेल बनाने का प्रस्ताव है। लोग बिना मास्क कोरोना बम बनकर न घूमें। Lockdown और बाजार बन्द करने का प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है। इस तरह की अफवाहों से दूर रहें।
शिवपुरी एसपी राजेश चंदेल संक्रमित
मप्र में 24 घंटे में कोरोना के 1033 केस मिले हैं। प्रदेश में हॉटस्पॉट बन चुके है इन्दौर में कोरोना महा विस्फोट हुआ है। एक दिन में 512 नये केस आये हैं। साढ़े सात माह पूर्व 27 मई को 527 मरीज पाये गये हैं। भोपाल में 192 केस मिले हैं। भोपाल AIIMS और आयशर हेल्थ सेंटर में 10-10 डॉक्टर पॉजिटिव आये हैं। शिवपुरी में SP राजेश चन्देल और मेडीकल कॉलेज की महिला डॉक्टर पॉजिटिव आये है जबकि जबलपुर में 70 केस आये हैं।
लॉकडाउन Gwalior में
मप्र में संक्रमण दर बढ़कर 1.47 प्रतिशत हो गयी है। एक्टिव केस 2475 हैं। महामारी पर काबू पाने के लिये संक्रमण दर का 1 % से कम रहना आवश्यक होता है। एक ही दिन में एक्टिव मामलों में 5सौ से अधिक की बढ़ोत्तरी हुई है। राज्य सरकार ने कोरोनो प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिये है। 49 दिन के बाद फिर कुछ पावंदियों लागू कर दी गयी है। दोपहर में अधिकारियों के साथ हुई समीक्षा बैठक में CM ने इन्दौर में विशेष सावधानी बरतने के निर्देश दिये । इन्दौर कलेक्टर से मास्क के साथ सोशल डिस्टेसिंग का और कड़ाई से पालन करवाने केे लिये कहा गया है।
ग्वालियर में 97 नये पॉजिटिव पाये गये हैं। संक्रमितों मे जेएएच(JAH) के सीनियर डॉक्टर की गोवा से लौटी डेंटिस्ट बेटी भी शामिल है। जवाहर कॉलोनी निवासी BJP प्रदेश कार्यसमिति सदस्य आशीषप्रताप राठौड की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आयी है। जीवाजी क्लब के अध्यक्ष संग्राम सिंह कदम और उनके तीन दोस्त भी पॉजिटिव मिले हैं। क्राइम ब्रांच के 3 जवान और संक्रमित निकले हैं। अभी तक 14 जवान संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 3 एएसआइ्र शामिल है। वायुसेना परिसर में बनी मैस में पदस्थ 44 वर्षीय कैटरिंग स्टाफ रविकांत संक्रमण की चपेट में है। BSF के डॉक्टर समेत 6 जवान भी संक्रमित हो गये है। अंचल के शिवपुरी में 12 नये केस मिले हैं। भिण्ड व दतिया में एक-एक पॉजिटिव आये हैं।

