PM की सुरक्षा में चूक के मामले में पंजाब के DGP और चीफ सेक्रेटरी पर गिरेगी गाज

नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा चूक मामले में सेंट्रल होम मिनिस्ट्री ने राज्य सरकार को आड़े हाथों लेते हुए विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। जानकारों के अनुसार इस मामले में केंद्र कड़ा कदम उठा सकता है। राज्य के डीजीपी और चीफ सेक्रेटरी पर दंडात्मक कार्रवाई की मांग कर सकता है। वहीं इस पर पूर्व डीजीपी प्रकाश सिंह कहते है कि केंद्र सीधी कार्रवाई नहीं कर सकता है। वह राज्य से डीजीपी को बर्खास्त करने की मांग कर सकता है या फिर उसे दिल्ली बुलाने का फरमान जारी कर सकता है लेकिन सब कुछ राज्य सरकार की सहमति के साथ होगा।

वे कहते हैं इस पूरे मामले में सड़क मार्ग में ट्रैफिक पर प्रधानमंत्री के फंसने की बात सामने आ रही है। कहीं न कहीं, राज्य पुलिस सवालों के घेरे में है। उसने वह रास्ता क्लीन क्यों नहीं करवाया प्रोटेस्टर्स कैसे वहां पहुंच गए लिहाजा DGP को केंद्र तलब कर सकता है। नोटिस भेज सकता है। DGP को दिल्ली भेजना है या नहीं, उसे बर्खास्त करना है या नहीं। यह निर्णय राज्य सरकार लेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *