MORENA जौरा में दिन-दहाडे चोरी कर ले गये लाखों का समान, चोरों के लिये बन्द रहेगा
ग्वालियर. मुरैना के जौरा कस्बे में चोरियों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। एक घर में चोरों ने दिन दहाड़े फिर से हाथ साफ कर दिया है। जिस वक्त चोरी की गयी घर के सदस्य गांव में गये हुए थे। लौटे तो देखा कि चोर घर में रखा जेवर व नगदी चुरा ले गये है। चोर लगभग 20 लाख रूपये का माल चुरा ले गये हैं। घटना रविवार की बतायी गयी है। जौरा निवासी राजाराम त्यागी उर्फ बाबूजी के यहां चोरी की गयी है। जिस वक्त चोरी हुई उस वक्त घर के सभी सदस्य सुबह 10 बजे ही विधानगांव हुए थे। शाम के करीब 6 बजे वह जब घर लौट कर आये तो देखा कि घर की गोदरेज की अलीमारी में रखे हुए 2 लाख रूपये, 15 हजार रूपये व 400 ग्राम सोने के जेवरात चुरा ले गये। पीडि़त परिवार दिन दहाड़े हुई इस चोरी से दहशत में हैं।

चोरी के विरोध में बाजार बंद रहेगा
दो दिन पूर्व जोरा में सोना-चांदी व्यापारी राजेश गोयल के यहां चोरी हुई थी। इसमें चोर 27 किलो चांदी व सोना तथा नगदी चुरा ले गये थे। पुलिस अभी तक चोरों को पकड़ नहीं सकी हे। व्यापारियों ने पुलिस को 2 बार 48-48 घंटे के अंदर चोरों को पकड़ने की चेतावनी दी थी और इसके बावजूद पुलिस चोरों को पकड़ नहीं सकी है। लिहाजा इन चोरियों के विरोध में आज सोमवार को जौरा का बाजार बन्द रखा जायेगा और इसके साथ ही व्यापारी पुलिस थाने का घेराव भी करेंगे। कांग्रेसी नेता पंकज उपाध्याय के नेतृत्व में किया जायेगा। इस अवसर पर कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष भानुप्रताप सिंह सिकरबार भी उपस्थित रहें।
