DELHI में चक्काजाम, साल का पहला सोमवार और सुबह-सुबह जाम ही जाम, BJP ने किया चक्काजाम

नई दिल्ली. Delhi  सरकार की नयी एक्साइज पॉलिसी के खिलाफ BJP  सड़कों पर उतर आयी है। BJP  ने केजरीवाल की नयी शराब नीति के विरोध में सोमवार को चक्काजाम किया हे। NH 24 पर BJP   के चक्काजाम के चलते लक्ष्मीनगर, South  दिल्ली में भारी जाम लग गया है। भाजपाईयों का कहना है कि केजरीवाल सरकार ने 500 स्कूलों का वादा किया था। लेकिन 1 हजार नये ठेके खोल दिये।
दरअसल, पिछले दिनों दिल्ली सरकार की ओर से नयी एक्साइज पॉलिसी को लागू किया गया है इसके तहत लगभग 849 नयी शराब की दुकानें खोली जा रही है। नयी पॉलिसी के तहत हर वार्ड में 3 नयी शराब की दुकानें होंगी। जिसे लेकर भाजपा लगातार दिल्ली सरकार को घेरने में लगी है।
दिल्ली के हर जिले में भाजपा ने सोमवार को चक्काजाम की अपील की है। जिसके चलते लक्ष्मीनगर विकास मार्ग आईटीओ तक भारी जाम लग गया। हालांकि थोडी देर बा ही भाजपा के तमाम नेताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
नई नीति गरीबों के बर्बाद करेगी-बीजेपी
भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता के अनुसार केजरीवाल सरकार की नयी शराब नीति नौजवानों और गरीबों के घरों को बर्बाद करेगी। दिल्ली सरकार ने शराब पीने की आयु 21 वर्ष से घटाकर 18 कर दी है। इसके अलावा लड़कियों के लिये पब बनाये जायेंगे। हम इन नीतियों के विरोध में दिल्लीवासियों के साथ चक्काजाम कर रहे हैं। केजरीवाल ने शराब व्यापारियों से 2 हजार करोड़ रूपये लेकर यह नीति बनायी है। एक ओर पंजाब के लोगों को कह रहे हैं। कि मैं पंजाब मे नशा बंदी करूंगा, वहीं दिल्ली में हर वार्ड में 3 से 5 ठेके खोलने शुरू कर दिये हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *