MP में कहर ढाता कोरोना, एक दिन में 221 संक्रमित

भोपाल. मध्य प्रदेश में कोरोना बेकाबू हो चुका है, नए मामलों में बढ़ोतरी की रफ्तार ने तीसरी लहर के खतरनाक होने के संकेत दे दिए है। राज्य में पिछले 24 घंटे में 221 संक्रमित मिले है जबकि एक हफ्ते पहले 42 केस सामने आए थे। इसका मतलब है 7 दिन में ही नए केसेस 500 प्रतिशत बढ़ गए है। दूसरी लहर के बाद यह बड़ा उछाल है। अगर यही रफ्तार रही तो 10 जनवरी से हर दिन प्रदेश में 1 हजार से ज्यादा केस आएंगे। सरकार कुछ और पाबंदियां लगाने पर विचार कर सकती है और इसकी शुरूआत हॉटस्पॉट बने इंदौर से हो सकती है।

छोटे शहरों में तेजी से बढ़ रहे केस
इंदौर, भोपाल, जबलपुर और ग्वालियर के बाद उज्जैन, रीवा, खंडवा, होशंगाबाद जैसे छोटे शहरों में भी अब 4 से 10 केस आने लगे है। उज्जैन में 13, रीवा में 6, खंडवा में 5 केस 24 घंटे में आए है। प्रदेश के 28 जिलों में रोजाना कम से कम एक से दो केस सामने आ रहे हैं।

अगर सात दिन में मिलने वाले केस देखें, तो रविवार, यानी 2 जनवरी को खत्म हुए हफ्ते में प्रदेश में कोरोना के 752 मामले दर्ज किए गए। यह जून के बाद सबसे ज्यादा मामले थे। इससे पिछले हफ्ते (21-27 दिसंबर) में 236 मामले सामने आए थे। एक हफ्ते में प्रदेश में तीन गुना से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *