स्व. अटलजी ने भारत का नाम पूरे विश्व में किया रोशन -यशोधराराजे सिंधिया

ग्वालियर पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेई जी ने भारत का नाम पूरे विश्व में रोशन किया। उन्होंने देश के विकास में सुशासन के रूप में नए-नए कीर्तिमान स्थापित किए। आज इस कार्यक्रम में सशक्त महिलाओं को देखकर ऐसा लग रहा है, जो अटल जी ने महिलाओं को सशक्तिकरण करने का सपना देखा था वह साकार हो रहा है। महिलाएं हर क्षेत्र में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रही हैं। आज के युग में राजनेतिक परिदृश्य पर महिलाओं ने अपने आप को स्थापित किया है। मैं ग्वालियर की तरफ से अटल अवार्ड कार्यक्रम के लिए धन्यवाद देती हूं। उक्त बात मंगलवार को मुख्य अतिथि के रूप में केबिनेट मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने भाजपा महिला मोर्चा द्वारा आयोजित बंधनगार्डन में अटल अवार्ड कार्यक्रम में संबोधित करते हुए कही।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए सांसद विवेक शेजवलकर ने कहा कि कुशल प्रशासक एवं राष्ट्र भक्त के रूप में स्व. अटलबिहारी वाजपेयी जी को हम सब जानते हैं कि अटल के कार्यकाल से ही महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए अनेक कार्य किए गए है। वह चाहते थे देश की महिलाएं सशक्त हो, आज जिन महिलाओं को अटल अवार्ड से सम्मानित किया है उन सभी को मैं बहुत-बहुत बधाई देता हूं और आशा करता हूं आप सब बहने राष्ट्र के लिए और अधिक क्षमता से कार्य करें।
जयभानसिंह पवैया ने कहा कि आप सब माताएं बहने उस भारतीय जनता पार्टी की कार्यकरता है जिसके नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सारे संसार में प्रशंसा हो रही है। जिन्होंने माताओं बहनों को मजबूरी में खुले में शौच करने के लिए पूरी तरह से बंद कराते हुए उन सभी के घरों में शौचालय बनवाए और कोरोना काल में स्वच्छता के कार्य में लगे सफाई कर्मियों का नरेंद्र मोदी ने उन महिलाओं के चरण धोकर अपने हाथों से साफ किए। आप सभी माताओं बहनों को भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता होने का गर्व होना चाहिए और जिन प्रतिभाओं को आज अटल अवार्ड से सम्मानित किया है, मैं उनको बधाई देता हूं और आशा करता हूं सब अपने-अपने क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर महिला सशक्तिकरण की दिशा को प्रशस्त करेंगी।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती माया नारोलिया ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती के उपलक्ष्य में अटल अवार्ड के माध्यम से भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा ऐसी महिलाएं को जिन्होंने राजनीतिक क्षेत्र में बेहतर कार्य किया है, जो समाज की महिलाओं के लिए उदाहरण है, अटल अवार्ड से पुरस्कृत करते हुए गौरवान्वित महसूस कर रहीं हूं। स्व. श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी हमारे आदर्श है।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष कमल माखीजानी, पूर्व मंत्री नारायण सिंह कुशवाह, पूर्व महापौर श्रीमती समीक्षा गुप्ता, श्रीमती अपर्णा पाटिल, श्रीमती सुमन शर्मा, श्रीमती मंजू सिकरवार, श्रीमती मीना सचान, श्रीमती व्यंजना मिश्रा, श्रीमती लता सिंह, श्रीमती कमलेश गौरव, श्रीमती ममता भीलवार, श्रीमती रमा पाल, श्रीमती रुचिका श्रीवास्तव, श्रीमती ज्योति गुप्ता, श्रीमती मधुलिका क्षीरसागर, श्रीमती उषा चौहान, श्रीमती गीता मेवाफरोश, श्रीमती रेशु राजावत, श्रीमती मीरा दीक्षित, श्रीमती करुणा सक्सेना सहित सैकड़ों की संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *