ग्वालियर में लॉकडाउन में होंगी शादिया, कलेक्टर ने आदेश जारी किए
ग्वालियर. लॉकडाउन में भी लोग शादी-निकाह कर सकेंगे इसके लिए कलेक्टर ने आदेश भी जारी कर दिया है। आदेश के अनुसार जिले में लोग शादी-निकाह कर सकेंगे लेकिन उन्हें शासन की तरफ से जारी गाइडलाइन का पालन करना पड़ेगा। इस गाइडलाइन के अनुासर शादी करने वाली फैमिली को एसडीएम को सूचना देनी होगी।
एसडीएम को सूचना देनी होगी
ग्वालियर के कलेक्टर कौशलेंद्र सिंह ने आदेश जारी किया है कि लॉकडाउन में भी लोग शादी-निकाह कर सकेंगे हालांकि उनको इसके लिए एसडीएम को सूचना देनी होगी। बिना ऐसा किए कोई शादी करता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा शादी-निकाह समारोह में वर और वधू पक्ष के 4-4 लोगों को ही अनुमति दी जाएगी। वहीं वधू को जिले से बाहर जाने के लिए शासन से दस्तावेजों के साथ अनुमति लेनी होगी।
आपको बता दें कि कोरोना वायरस की वजह से पूरे देश में लॉकडाउन किया गया है। लॉकडाउन की वजह से लोगों के इकट्ठा होने पर भी पूरी तरह से रोक है जिसकी वजह से शादी-निकाह में भी कई तरह की अड़चने आ रही है। अगर शादियां हो भी रही है तो सिर्फ 4-4 लोगों को ही शामिल होने दिया जा रहा है।
