बॉलीवुड एक्ट्रैस उर्वशी का फेसबुक अकाउंट हैक
नई दिल्ली. बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला का फेसबुक अकाउंट हैक हो गया है। अभिनेत्री ने ट्विटर पर इसकी जानकारी दी है। उन्होंने अपने प्रशंसकों से कहा है कि वह अपने फेसबुक अकाउंट से दी जाने वाली पोस्ट का जवाब न दें। अभिनेत्री ने ट्वीट किया है कि मेरा फेसबुक अकाउंट हैक कर लिया गया है। कृप्या किसी भी संदेश या पोस्ट का जवाब न दे क्योंकि यह मेरे या मेरी टीम द्वारा नहीं किया गया हैं।
उर्वशी रौतेला ने फेसबुक अकाउंट हैक की बात तब महसूस की जब उनके अकाउंट से कुछ पोस्ट की गयी, जिनमें अश्लील सामग्री भी शामिल है। मुम्बई पुलिस ने उर्वशी को सूचित किया गया है कि उन्होंने इस मुद्दे पर कार्यवाही की है। इस मामले में सायबर पुलिस सेल में शिकायत दर्ज की गयी हैं।
मुम्बई पुलिस ने उर्वशी को ट्विटर पर सूचित किया है कि हमने आपकी शिकायत सायबर पुलिस स्टेशन को भेज दी है। बॉलीवुड अभिनेत्री और पूर्व ब्यूटी क्वीन उर्वशी रौतेला सोशल मीडिया पर खासी मशहूर है। फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटर जैसे प्लेटफार्मो पर उनका बहुत बड़ा प्रशंसक वर्ग है। काम को लेकर बात करें तो उर्वशी रोतैला का शादी सॉंग बीट पे ठुमका हाल ही में जारी हुआ है। उनका अगला कॉमेडी फ्लिक वर्जिन भानुप्रिया है।
