टीआई संतोष सिंह यादव ने कोरोना हराया, रिपोर्ट निगेटिव आई

इन्दौर. खजराना टीआई संतोष यादव शनिवार की शाम को स्वस्थ्य होने पर अस्पताल से उनकी छुट्टी कर दी गयी है। उन्होंने कहा है कि यदि आप हौंसला रखते हैं तो कोरोना कोई बहुत बड़ी बीमारी नहीं हैं। उसे हराया जा सकता है। अस्पताल से निकलते ही वह सबसे पहले अपने घर पहुंचे। यहां बेटी अनन्या और पत्नी कल्पना यादव को 12 फीट की दूरी पर खड़े होकर मुलाकात की। पापा को सामने पाकर बेटी का चेहरा खिल उठा और उसने पापा अपने कोरोना को हरा दिया। इस पर उन्होंने बेटी को हाथ से इशारा किया और वह वापिस होटल लौट गये।
15 अप्रैल को खजराना टीआई संतोष सिंह यादव ने बुखार और गले में खराश होने पर टेस्ट करवाया था। उनकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी वॉट्सएप्प पर प्रशासनिक अधिकारियों ने जब यह जानकारी उन्हें दी तो उन्होंने हौसला नहीं हारा। वह तत्काल अधिकारियों के निर्देश पर चोइथराम हॉस्पिटल में भर्ती हुए। यहां उन्हें डॉक्टर्स और नर्स ने बेहतर उपचार दिया। ठीक होने के बाद टीआई ने अस्पताल से बाहर निकलते ही सबसे पहले इन्हीं कोरोना वॉरियर्स का अभिवादन किया और उन्हें थैंक्स बोलकर बाहर निकले। आपको बता दें संतोष सिंह यादव ग्वालियर जिले के पड़ाव थाने में काफी लम्बे समय टीआई पदस्थ रहें और उनका सीधे इन्दौर ट्रांसफर किया गया था तब से वह इन्दौर में ही रहें हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *