सतीश सिकबार वार्ड 26 में 2100 पैकेट खाद्य सामग्री वितरित की गरीबों

ग्वालियर। गरीबों की मदद करने वाली शहर की सक्रिय सामाजिक संस्था जन उत्थान न्यास की ओर से आज लगभग 2100 गरीब परिवारों को न्यास के अध्यक्ष डॉ. सतीश सिंह सिकरवार ने खाद्यय् सामग्री का वितरण किया। यह वितरण नगर निगम के वार्ड क्रमांक 26 के तिकोनिया मुरार, घासमंण्डी मुरार, नगर निगम कॉलोनी, पाल मार्केट, हरिजन बस्ती, गुरूद्वारा बस्ती, खटीक मौहल्ला, राठौर संतर, हनुमान नगर, सुदामापुरी, रिसाला बाजार एवं अन्य क्षेत्रों में किया गया।
डॉ. सिकरवार ने खाद्य सामग्री वितरण करते हुये कहा कि कोविड-19 (कोरोना) वायरस के कारण पूरे विश्व में महामारी जैसे हालात पैदा हो चुके है, कोई भी इंसान चाहे वो गरीब हो या अमीर इस कोरोना वायरस के कारण डरा हुआ है। भारत देश में गरीब परिवारों का भरण-पोषण मजदूरी पर ही निर्भर रहता है, देश में फैलें कोरोना वायरस के कारण पूरे देश में लॉकडाउन लागू कर दिया गया है क्योंकि इस कोरोना जैसी महामारी के बचने का लॉकडाउन के अलावा और कोई उपाय नही है। डॉ. सिकरवार ने कहा कि क्षेत्र में कोई भी परिवार मेरे होते हुये भूखा नही रहेगा, इस आपदा के समय में मैं आपका बेटा, आपका भाई आपके साथ खड़ा हुआ हूॅ और मैं आपको विश्वास दिलाता हूॅ कि हमारा देश इस महामारी को हरायेगा।
खाद्य वितरण करते हुये डॉ. सिकरवार के साथ अशोक जैन, देवेन्द्र पवैया, पकंज पाठक, महेन्द्र गुप्ता, बल्ली डण्डोतिया, उदय सिकरवार, राजू श्रीवास्तव, निक्की वर्मा, मुकेश दुबे, भूरे डण्डोतिया, रवि पचोरी, सतेन्द्र सिकरवार, प्रमोद जैन, अवधेश कौरव, विजय बहादुर त्यागी, सुरेश प्रजापति, राजेन्द्र राठी, गिरिश गुप्ता, अंकित कठठ्ल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *