तिलक मार्केट में लगी आग में 10 दुकानें जली

भोपाल. मप्र की राजधानी भोपाल के इतवारा इलाके की तिलक मार्केट में भीषण आग गयी। थोड़ी ही देर में आग से 10 दुकानें और उसमें रखा लाखों रूपये का सामान जल कर नष्ट हो गया। आग की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल की 14 गाडियां घटनास्थल पर पहुंची। 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। नुकसान कितना हुआ है, इसका अंदाला अभी नहीं लगाया जा सकता। घटना शनिवार की दोपहर 2 बजे बजे की है। काफी घनी बस्ती है इससे फायरब्रिगेड की गाडि़यों मौके पर पहुंचने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
शॉर्ट सर्किट से लगी आग
ऐसा बताया गया है कि तेज हवा चलने की वजह से आग ने बहुत तेजी से बढ़ी हुई और कई दुकानों को चपेट में लिया। आग का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। आग से कूलर, टेंट, फर्नीचर और कपड़े की 10 दुकानें जली है। आसपास के लोेगों की भीड़ जमा हो गयी और मदद के लिये चिल्लाने लगे। आग की लपटों को दूर तक देखा गया हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *