जेयू-प्रदेश में पहली बार हुआ पीएचडी का ऑनलाइन वाइवा
ग्वालियर. जीवाजी विश्वविद्यालय की ओर से शनिवार को पीएचडी वाइवा ऑनलाइन संपन्न कराया गया। मध्यप्रदेश में यह पहली बार हुआ कि पीएचडी वाइवा ऑनलाइन स्काइप के माध्यम से हुआ और उसकी शुरूआत भी जेयू द्वारा की गई है। कुलपति प्रो. संगीता शुक्ला के प्रयासों से कोरोना संक्रमण को दृष्टिगत रखते हुए यह वाइवा ऑनलाइन किया गया, जो कि लगभग एक घंटा चला, जिसमें विषय संबंधी प्रश्न पूछे गए।
ओपन रूप से ऑनलाइन हुए इस वाइवा में जूलॉजी विषय के छात्र राजेश कुमार के गाइड के तौर पर बरकतुल्लाह विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. आरजे राव, बोर्ड ऑफ स्टडीज के चेयरमैन डॉ. पीके तिवारी, लाइफ साइंस के डीन प्रो. अविनाश तिवारी सहित संबंधित विषय के अन्य शिक्षक और करीब 25 छात्र- छात्राए ऑनलाइनं मौजूद रहे। यह जानकारी जीवाजी विश्वविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी डॉ. केशव सिंह गुर्जर ने बताया इस तरह ऑनलाईन वाइवा पहली बार हुआ है।
