प्लेबॉय की नौकरी के नाम पर ठगी करने वाले गैंग खुलासा
ग्वालियर. प्लेबॉय के नाम नौकरी दिलाने का मामला अभी अभी सामने आया है। एएसपी क्राइम राजेश दंडोतिया की टीम ने 3 युवकों को गिरफतार किया है।
टीम के एक सदस्य को आवेदक बनाकर बशीराम मार्केट फ्लेट नं. 1-ए में जॉब चाहने हेतु भेजा गया। उक्त सदस्य द्वारा वापसी पर बताया गया कि उक्त फ्लेट में 3 व्यक्ति हैं, जिनसे मैंने जॉब के संबंध में बात की तो उनके द्वारा बताया गया तो उक्त व्यक्तियों द्वारा जॉब लगवाने का आष्वासन दिया गया। उनको मेरे द्वारा बताया गया कि मेरे पास पैन कार्ड व आधार कार्ड आदि दस्तावेज नहीं है, तब उक्त व्यक्तियों द्वारा बताया गया कि आपका फर्जी पैन कार्ड व आधार कार्ड हम बना देंगे। इसके लिए आपको एक्स्ट्रा चार्ज देना होगा। तस्दीक उपरान्त फ्लैट नं. 1-ए बंशीराम मार्केट में सायबर क्राईम टीम द्वारा दविष दी गई, जहां कमरे में 3 व्यक्ति बैठे हुए थे जिसमे से एक व्यक्ति लैपटाप पर कार्य कर रहा था व अन्य दो व्यक्ति मोबाइल पर कार्य कर रहे थे।
उक्त संदिग्ध व्यक्तियों के आसपास काफी सारे आधार कार्ड, पैन कार्ड, मोबाइल फोन, सिम कार्ड, चैक बुक व कुछ सीलें व इंक पैड रखे हुए थे। उक्त दस्तावेजों के संबंध में तीनों व्यक्तियों से पूछताछ करने पर उनके द्वारा बताया गया कि उनके द्वारा फर्जी आधार कार्ड, पैन कार्ड बनाकर फर्जी कम्पनी व फर्जी खाते एवं फर्जी सिम के माध्यम से जनता के साथ कई तरीको से ऑनलाइन ठगी का कार्य किया जाता है। तीन संदिग्धों में से एक के द्वारा बताया गया कि मैं ऑनलाइन वेबसाइट के माध्यम से फर्जी आधार कार्ड व पैन कार्ड बनाने कार्य करता हूँ। दूसरे संदिग्ध द्वारा बताया गया कि मेरे द्वारा उक्त तैयार किये गये आधार एवं पेनकार्ड सेे फर्जी सिम खरीदने का कार्य किया जाता है। तीसरे संदिग्ध ने पूछताछ में बताया कि हम लोग जरूरतमंद लोगों को नौकरी देने के नाम पर भी ठगी करते हैं, मैं व्हॉट्सएप पर फर्जी कम्पनी की महिला कर्मचारी बनकर लोगों को प्लेब्यॉय बनाने के नाम पर लोगों को झांसे में लेकर ठगी का काम करता हूँ तथा हम सभी फर्जी पेनकार्ड, आधार कार्ड से बैंक में खााते खोलकर लोन लेकर बैंक से भी ठगी करते हैं। आरोपियों से पूछताछ उपरान्त उन्हे विधिवत गिरफ्तार कर थाना क्राईम ब्रांच ग्वालियर में धारा 419,420,467,468,471 भादवि के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर विवेचना में लिया गया।
युवकों से मिला यह समान
तीनों आरोपियों के पास से 30 सिमकार्ड, 56 एटीएम कार्ड, 50 आधार कार्ड, 20 पैन कार्ड, दीपक ट्रेडर्स कम्पनी के रजिस्ट्रेशन की प्रिंट प्रति, दीपक ट्रेडर्स के नाम की मौहर, एक इंक पैड, एक दिनांक वाली मौहर, 10 की-पैड मोबाइल, 04 एंड्राइड मोबाइल, एक एप्पल कम्पनी का लैपटॉप मय सिमकार्ड जप्त किये गये।
उक्त प्रकरण का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार करने में थाना प्रभारी क्राईम ब्रांच निरीक्षक दामोदर गुप्ता, टीआई नरेष गिल, एसआई धर्मेन्द्र शर्मा, हरेन्द्रसिंह राजपूत आदि ठगी का खुलासा करने के लिये कड़ी मषक्कत से कामयाबी मिली।
