डॉक्टर अन्नपूर्णा भदौरिया स्मृति सम्मान समारोह

ग्वालियर- शहर की प्रख्यात साहित्यकार डॉक्टर अन्नपूर्णा भदौरिया की स्मृति में सम्मान समारोह एवं अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन 17 दिसंबर 2021 को होटल लैंडमार्क में किया जा रहा है इस अवसर पर तृतीय सम्मान डॉक्टर ज्योत्स्ना सिंह राजावत को दिया जायेगा। इस अवसर पर विराट अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा जिसमें इस आयोजन में देश के प्रख्यात कवि शामिल होंगे जिसमें नई दिल्ली से डॉक्टर कीर्ति काले, दिल्ली से गुणवीर राणा ,लखनऊ से अतुल बाजपेई अंबेडकर नगर से अभय सिंह निर्भीक, उज्जैन से शिवांगी प्रेरणा हिस्सा लेंगी कवि सम्मेलन का संचालन रविंद्र रवि करेंगे यह जानकारी कार्यक्रम की आयोजक अंशु भदौरिया जी ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *