2 आतंकवादी ढेर, सुरक्षाबलों ने आंतकवादियों के कब्जे से अपहृत जवान को कराया मुक्त

अनंतनाग. दक्षिण कश्मीर में अनंतनाग जिले के बिजबेहेड़ा के अरवानी इलाके में शुक्रवार की शाम को एक मुठभेड़ में 2 आतंकवादी मारे गये । इन उग्रवादियों ने जम्मू कश्मीर पुलिस के एक जवान का अपहरण लिया था। पुलिस के जवान को सुरक्षित छुड़ा लिया गया है।
आईजी पी कश्मीर ने बताया कि 2 अज्ञात आतंकवादियों ने शिरपोरा, यारीपोरा(कुलगाम) में एक पुलिसकर्मी का उसके घर से अपहरण कर लिया और एक कार में ले गये। सूचना मिलने के बाद कुलगाम पुलिस ने सेना और सीआरपीएफ के साथ सूचना साझा की ओर कई संयुक्त नाके लगाये। उस कार को हेरापोरा यारीपोरा में रोक दिया गया। इसके बाद हमारी टीम पर आतंकियों ने गोलीबारी शुरू कर दी और पुलिस और सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्यवाही की और मुठभेड के दौरान 2 अज्ञात आतंकवादियोें को मार गिराया। इसमें जम्मू कश्मीर पुलिस के 2 जवान भी घायल हो गये। दोनों आतंकवादियों के पास से हथियार, गोलाबारूद भी बरामद हुए हैं। अपहरण हुए सिपाही को भी बचा लिया गया है।
आपको बता दें कि फायरिंग में जो पुलिस कर्मी घायल उन्हें इलाज के लिये पास के अस्पताल में ले जाया गया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि दोनों मारे गये आतंकवादी हाल ही में उग्रवाद में शामिल हो गये थे और लश्कर-ए-तैयबा के संगठन से जुड़े थे। उनकी पहचान का पता लगाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *