LatestNewsराष्ट्रीय

ग्वालियर की सभी पॉश सोसायटी को नोटिस, एमके सोसायटी के बिल्डर को तलाश रही है पुलिस

ग्वालियर. एमके सिटी के बिल्डर सहित 4 लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के प्रयास का मामला दर्ज हुआ है। इन पर आरोप है कि पार्किंग में लकड़ी व कबाड़ा भरकर स्थानीय लोगों की जान जोखिम में डाली है। अभी फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकती है।
सिरौल थाना इलाके में एमके सिटी में बीते रोज तड़के भीषण आगजनी की घटना हुई थी। जान बचाने के लिए लोगों ने तीसरी मंजिल तक से छलांगे लगाई थी। घटन में आधा दर्जन लोग झुलसे वहीं कुछ लोग ऊपर से कूदने के कारण चोटिल भी हुए थे। हादसे की वजह एफ फेज की बेसमेंट में बनी पार्किंग में लकड़ी के ढेर में आग लगना बताया गया है।
हादसे के बाद स्थानीय लोगों का गुस्सा बिल्डर पर फूटा
जानकारी के अनुसार स्थानीय लोगों को पिछले 4 सालों से पार्किंग की जगह ही बिल्डर व लोकल जिम्मेदार लोगों ने नहीं दी है जबकि यहां बांस-बल्ली व कबाड़ा भर रखा है ऐसे में बीते रोज यहां आग भड़क गई। आग से पूरी इमारत आग की चपेट में आ गई। इस हादसे के बाद स्थानीय लोगों का गुस्सा बिल्डर व प्रबंधन पर फूट पड़ा था। उन्होंने कार्रवाई की मांग को लेकर सिरौल रोड पर चक्काजाम भी किया इसके बाद सिरौल थाना पुलिस ने सोनेश राजदेव, राकेश सिंह कुशवाह, दिनेश कुशवाह व राघवेंद्र अवस्थी के खिलाफ धारा 308 के तहत गैर इरादतन हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों को तलाश कर रही है।
सभी पॉश सोसायटी को नोटिस
एमके सिटी में हादसे के बाद सभी पॉश सोसायटी के प्रबंधन को पुलिस नोटिस भेज रही है। इसमें यह शपथ पत्र लिया जा रहा है कि उनके यहां आपदा प्रबंधन के सारे इंतजाम चौकस है। पुलिस खुद इसका फिजिकल वेरिफिकेशन भी मौके पर जाकर करेगी। इस दौरान निगम प्रशासन की टीम भी साथ रहेगी। एमके सिटी में काफी अव्यवस्था मिलने के बाद पुलिस प्रशासन ने यह कदम उठाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al matbet matbet giriş pokerklas betpas maximcasino pashagaming pashagaming egebet casibom casinolevant virusbet ultrabet grandpashabet royalbet perabet matbet kralbet perabet perabet giriş meritbet meritbet giriş