इंदौर, भोपाल, उज्जैन और खरगोन में लॉकडाउन बढ़ना तय

भोपाल. मध्यप्रदेश में संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है और अब तक 1846 पॉजिटिव सामने आ चुके है। इसे देखते हुए शिवराज सरकार ने संक्रमण रोकने के लिए केरल मॉडल पर विचार कर रही है। इसको लेकर प्रदेश के डॉक्टर्स और वरिष्ठ अधिकारियों ने केरल के अधिकारियों से बात की। राज्य में इंदौर, भोपाल, उज्जैन और खरगोन सबसे ज्यादा प्रभावित है। बताया जा रहा है कि इन शहरों में लॉकडाउन बढ़ना तय है।
राज्य में रमजान का महीना शुरू होने बाला है। मुस्लिम समाज के सभी धर्मगुरूओं ने रामजान में नमाज और तरावीह घर पर ही पढ़ने की अपील की है। ये भी बताया जा रहा है कि सरकार रमजान के चलते मुस्लिम बहुल बस्तियों में लोगों को खरीदारी करने की कुछ छूट दे सकती है लेकिन मस्जिदों में नमाज और तरावीह पढ़ने की छूट नहीं दी जाएगी।
केरल मॉडल क्या है
कोरोना से जंग में देशभर में केरल मॉडल की भी चर्चा हो रही है। केरल के कासरगोड में कोरोना वायरस के सबसे ज्यादा मामले सामने आए थे। कासरगोड में 31 मार्च तक कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्या 106 हो गई थी। 6 अप्रैल को संक्रमित लोगों की संख्या 164 थी इसके बाद 10 दिनों में केवल 14 मामले सामने आए। संक्रमण रोकने के लिए केंद्र और राज्य सरकार के लॉकडाउन की तर्ज पर बंद के लिए तीन तरह के कदम उठाए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *